Top News

हाथरस/सिकन्दराराव- स्थानींय रेलवे रोड़ स्थित भारतीय शिशु शिक्षण संस्थान में 600 विद्यार्थियों को दी निःशुल्क पुस्तकें, हर वर्ष विद्यालय द्वारा किया जाता है पुस्तकों का वितरण

हाथरस/सिकन्दराराव। स्थानींय रेलवे रोड़ स्थित भारतीय शिशु शिक्षण संस्थान में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रबंध समिति द्वारा विद्यालय के छात्र छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों का वितरण किया गया। जिसमें लगभग 600 विद्यार्थी लाभान्वित हुये। इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक देवेश सिसोदिया ने कहा कि पुस्तक विक्रेताओं और स्कूल संचालकों की कमीशन खोरी के कारण बच्चों के अभिभावकों की जेब पर भारी असर पड़ता है। जिससे वे अपने बच्चों को अच्छे स्कूलों में नही पढ़ा पाते। किन्तु विद्यालय द्वारा निःशुल्क पुस्तक वितरण से कमीशन खोरी जैसी पृथा का अन्त हुआ है। श्री देवेश सिसोदिया ने कहा कि वो कई वर्षाें से विद्यालय की ओर से बच्चों को श्रेष्ठ पब्लिकेशन की पुस्तकें निःशुल्क रूप से वितरित करते आ रहे हैं। जिससे सेकड़ों विद्यार्थियों को लाभ मिल रहा है। पुस्तकों का वितरण 3 चरणों में किया जाता है। एक चरण अप्रेल में तथा द्वितीय चरण में आज वितरण किया गया। अब त्रतीय चरण 20 जुलाई को किया जायेगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उदयवीर सिंह यादव, टोड़ी सिंह गौतम, रिंकू, मुनी प्रताप सिंह, ऋषि सिसोदिया, पंकज यादव, श्याम, रघुवीर सिंह, मानवेन्द्र सिंह, कमलेश पुण्ढ़ीर, ममता शर्मा, प्रियंका सिंह, शिल्पी कुमारी, शिल्पी सोलंकी, त्रिशला, अंजली सिंह, कु0 सुमन, बसुन्धरा सिंह आदि लोग मौजूद थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने