हाथरस/सादाबाद। थाना सादाबाद क्षेत्र के गांव रमचेला में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। विवाहिता की मौत की खबर सुनकर उसके पीहर वाले आ गए और विवाहिता की हत्या का आरोप विवाहिता के ससुराल वालो पर लगाने लगे। सादाबाद के गांव रमचेला में रानी उर्फ रनिया की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर विवाहिता का भाई और बहिन अन्य परिजनों के साथ रमचेला आ गए। विवाहिता के परिजन विवाहिता को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र सादाबाद लाये जहा डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तो मृतका के परिजन हंगामा करने लगे और ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाने लगे। वही विवाहिता के भाई की माने तो विवाहिता को जहर दिया गया है जिसके कारण उसकी मौत हुई है। विवाहिता का भाई बहिन मृतका का पोस्ट मार्टम करवाने पर अड़ गए। ड्यूटी पर मौजूद डाक्टर ने इलाका पुलिस को सूचित कर दिया है।
हाथरस/सादाबाद- विवाहिता की संदिग्ध हालातों में मौत से हडकम्प, मृतका के पीहर वालों ने ससुरालीजनों पर लगाया हत्या का आरोप
hathras live
0

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।