Top News

हाथरस/सासनी- शनिवार को सासनी आएंगे साकार विश्वहरि

हाथरस/सासनी। कस्बा मंे साकार विश्वहरि अपने प्रवचन देकर लोगों को समाज में फैली बुराई और वैमनस्यता से दूर करने का प्रयास करेंगे। उनका यह कार्यक्रम करीब दस दिन चलेगा।
यह जानकारी देते हुए साकार विश्वहरि मान मिलन कार्यकर्ताओं ने बताया कि यह कार्यक्रम दस दिन तक चलेगा। जिसमें साकार विश्वहरि द्वारा लोगों को अपने प्रवचन देकर संसार से द्वेष भावना को भुलाकर एक दूसरे से प्रेम से रहने की कला तथा जीवन में सत्य और असत्य बोलने पर होने वाले लाभ हानि तथा शारीरिक कष्टों से छुटकारा पाने के बारे में जानकारी देंगे। कार्यकर्ताओं ने बताया कि उनके आने की संपूर्ण तैयारियों को कर लिया गया हैं। शाति व्यवस्था हेतु कार्यकर्ताओं के अलावा पीएसी, पुलिस एवं फायर सर्विस अधिकारी कर्मचारी भी मौजूद रहेंगे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने