हाथरस/सिकन्दराराव। कोतवाली क्षेत्र के अगसौली स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में आज गल्र्स होस्टल की छात्राओं ने बिजली और पानी की समस्या को लेकर नारेवाजी करते हुये प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहीं छात्राओं का कहना था कि विद्यालय में बिजली और पानी की भारी समस्या है जिससे उन्होंने विद्यालय प्रबन्धन को कई बार अवगत कराया है परन्तु आज तक समस्या का समाधन नही हुआ है। विद्यालय में 2 जनरेटर उपलब्ध हैं जिसमें से 1 जनरेटर पिछले 2-3 महिनों से फुंका हुआ पडा है। बिजली चले जाने के बाद 1 घंटे जनरेटर को चलाया जाता है और 6 घंटे तक उसे ठंडा किया जाता है।
वहीं पीने के पानी के लिए लगभग 500 बच्चों पर 1 ही आरओ सिस्टम लगाया गया हैतथा 4 नल लगे हुये हैं जिसमें से 2 नल खराब पडे हैं। जो 2 नल सही हैं उनमें से 1 नल के पानी में केंचुआ आदि कीडे निकलते हैं जिसे लेकर विद्यार्थियों को काफी परेशानी हो रही है। कई बार इस समस्या को लेकर विद्यालय प्रबन्धन को सूचित करने के बावजूद समस्या का समाधान ना होने पर आज गल्र्स होस्टल की छात्राओं का सब्र टूट गया और भारी संख्या में छात्राएं एकत्र होकर प्रदर्शन करने लगीं। प्रदर्शन कर रहीं छात्राएं नारेवाजी करते हुये समस्या के समाधान की मांग कर रही थीं। स्कूल में हंगामे की सूचना पाकर मौके पर तत्काल एसडीएम अरूण कुमार पहुंच गये और छात्र-छात्राओं को जैसे तैसे समझा कर उन्हें शांत कराया और समस्या समाधान का आश्वासन भी दिया। वहीं विद्यालय की उप प्राचार्य रेखा शर्मा का कहना है कि विद्यालय में विजली और पानी की काफी समस्या है। 1 जनरेटर खराब पडा है। हमने विद्यालय की आवश्यकताओं और समस्याओं की सूची शासन को भेज दी है।
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।