Top News

हाथरस- ब्राह्मणों की हत्या पर की गई टिप्पणी से ब्राह्मण समाज के अधिवक्ताओं में आक्रोशए कैबिनेट मंत्री मौर्य का फूंका पुतला

हाथरस। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा राय बरेली में 5 ब्राह्मणों की हत्या पर की गई टिप्पणी से ब्राह्मण समाज के अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया है और उन्होंने आज दीवानी कचहरी पर कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला फूंका तथा मुख्यमंत्री से कडी कार्यवाही की मांग की है।
दीवानी कचहरी पर आज ब्राह्मण समाज के अधिवक्ताओं ने प्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की टिप्पणी पर तीखा आक्रोश प्रगट करते हुए उनका जहां पुतला फूंका वहीं कहा कि मृतक पांचों ब्राह्मणों को अपराधी बताया जाने से वह आहत हुए हैं जबकि पुलिस रिपोर्ट में उनके खिलाफ कोई मुकद्दमा दर्ज नहीं है। अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाये और आरोपियों को फांसी की सजा दी जाये।
पुतला फूंकने वालों में कृष्णकांत शर्मा, कपिल मोहन गौड, यतीश शर्मा, दिनेश भारद्वाज, मुकेश चन्द्र शर्मा, मनोज शर्मा, राधेलाल, अरविन्द उपाध्याय, पंकज पाठक, सोमेश पाठक आदि अधिवक्ता शामिल थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने