Top News

हाथरस/चंदपा- प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय में असमाजिक तत्वों द्वारा स्कूल की संपत्ति को पहुंचाया गया नुकसान

हाथरस/चंदपा (नेत्रपाल पाठक)। क्षेत्र के गांव चन्दगढ़ी में प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय में असमाजिक तत्वों द्वारा स्कूल की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया है जिसकी शिकायत प्रधानाध्यापक और ग्राम प्रधान तहरीर देकर पुलिस से की है। जानकारी के अनुसार चंदपा थाना क्षेत्र के गांव चंद्रगढ़ी स्थित प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक और ग्राम प्रधान ने पुलिस को दी गयी तहरीर में बताया है कि असामाजिक तत्व विद्यालय के परिषर में लगे 8-10 पोधो को उखाड़कर ले गए तथा समरपम्प में डंडे आदि डालकर उसे फूंक दिया गया है। घटना की जानकारी पुलिस को ढ़ी गयी है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने