Top News

हाथरस/सासनी- गंदे नाले के निकट स्कूटी डिवाइडर से टकराई, दो घायल

हाथरस/सासनी। अलीगढ की ओर से आ रहे स्कूटी सवार दो युवक सासनी में डिवाइडर से टकरा गये जिससे दोनों स्कूटी सवार युवक घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए अलीगढ रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार अलीगढ काबा की सराय निवासी कुलदीप पुत्र आनंद किशोर व सोनू पुत्र सतीश स्कूटी द्वारा किसी काम से हाथरस की ओर जा रहे थे। जैसे ह ीवह गंदे नाले के निकट आए तो आगे चल रहे वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास में उनकी स्कूटी डिवाइडर से टकरा गई। जिससे सोनू और कुलदीप गंभीर रूप से घायल हो गये। स्कूटी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की जानकारी होने पर राहगीरेां और स्थानीय लोगों की भीड जुट गई। सूचना पाकर पुलिस भी मोके पर पहुंच गई। लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया। जहां हालत खराब होने के कारण चिकित्सकों ने घायलों को अलीगढ रेफर कर दिया। क्षतिग्रस्त स्कूटी पुलिस के कब्जे में है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने