Top News

हाथरस- विशाल युवा संवाद सम्मेलन आज

हाथरस। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी व उ.प्र. के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार की नीतियों को युवाओं तक पहुंचाकर युवाओं से सीधे संवाद कायम करने के लिये विशाल युवा संवाद सम्मेलन 15 जुलाई को आयोजित किया जा रहा है जिसमें प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल व भाजयुमो के दिग्गज नेता भाग लेंगे। विशाल सम्मेलन की सभी तैयारियों को पूर्ण कर लिया गया है और सम्मेलन ऐतिहासिक होगा।
उक्त जानकारी भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व कार्यक्रम संयोजक संजय शर्मा भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विशाल शर्मा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनील गौतम, नगर अध्यक्ष विवेक गुप्ता, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष विपिन लवानियां, युवा भाजपा नेता सचिन गौड ने बताया कि टीमों के साथ गांव व कस्बों में जनसम्पर्क कर युवाओं को सम्मेलन में आमंत्रित किया गया हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल होंगे। मुख्य वक्ता के रूप में युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत पाठक व विशिष्ठ अतिथि के रूप में युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव सौरभ चैधरी होंगे। साथ ही हाथरस जिले के प्रभारी हेमेन्द्र शर्मा मौजूद रहेंगे।
उन्होंने बताया कि विशाल युवा संवाद सम्मेलन में सांसद राजेश दिवाकर, भाजपाजिलाध्यक्ष रामवीर सिंह परमार, विधायक हरीशंकर माहौर, संजय शर्मा,       विधायक वीरेन्द्र सिंह राना,   पालिकाध्यक्ष श्रीमती डौली माहौर भी मौजूद रहेंगी। उन्होंने समस्त युवाओं व कार्यकर्ताओं से सम्मेलन में भाग लेने की अपील की है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने