Top News

हाथरस- भाजपा का वृक्षारोपण पखवाड़ा आज से 25 जुलाई तक, सांसद करेंगे शुभारम्भ

हाथरस। भारतीय जनता पार्टी के नगर मीडिया प्रभारी यतेन्द्र वाष्र्णेय (गोरू) ने बताया है कि हाथरस शहर कमेटी द्वारा कल 15 जुलाई से 25 जुलाई तक वृक्षारोपण पखवाड़ा चलाया जायेगा। वृक्षारोपण कार्यक्रम की शुरूआत लोकप्रिय सांसद राजेश कुमार दिवाकर द्वारा डीआरबी इण्टर कालेज से प्रातः 9 बजे से करेंगे एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आगामी दस दिनों तक चलेगा। जिसकी भव्यता व तैयारियांे के लिये सह संयोजक घोषित पूर्व में ही कर दिये गये हैं। उन्होंने आगे कहा कि वृक्षारोपण कार्यक्रम से नगर कमेटी शहर की जनता को वृक्षों एवं पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है। आज अनेकों बीमारियों ने हमारे अन्दर घर कर लिया है। यह सब दूषित पर्यावरण के कारण है। देश का तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है और सूखे व बाढ़ जैसे हालात से देश को गुजरना पड़ रहा है। इन सभी का प्रमुख कारण पेड़ों का कटान है। आज हमारी हरियाली को खत्म किया जा रहा है। जनसंख्या वृद्धि लगातार तेजी से बढ़ रही है। इसी कारण हरे पेड़ों को काटकर बड़ी बड़ी कालौनी बनाई जा रही हैं। वाहनों के धुयें के कारण अनेकों बीमारियों को बढ़ावा मिल रहा है। इन सभी से छुटकारा पाने के लिये हम सभी को अपने जीवन में एक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिये और बड़े होने तक इसकी पूरी देखभाल करनी चाहिये। वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाकर भाजपा नगर कमेटी पूरे शहर को वृक्षारोपण के लिये जागरूक कर वातावरण को शुद्ध  रखने का संदेश देने का प्रयास करेगी।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने