Top News

हाथरस- जिले की लचर कानून व्यवस्था को दुरूस्त करने व अपराधों पर अंकुश लगाये जाने को 57 दरोगाओं के तवादले से पुलिस विभाग में खलबली

हाथरस। जिले की लचर कानून व्यवस्था को दुरूस्त करने व अपराधों पर अंकुश     लगाये जाने के लिये पुलिस कप्तान घुले सुनील चन्द्रभान ने बीती रात्रि को जिले में तैनात दरोगाओं के ताबड़तोड़ तवादले कर इधर से उधर किया गया है और 57 दरोगाओं को नई तैनाती दी गई है। पुलिस कप्तान की उक्त कार्यवाही से पुलिस विभाग में खलबली मच गई है।
अभी हाल ही में अवकाश से लौटने के बाद पुलिस कप्तान घुले सुनील चन्द्रभान ने कानून व्यवस्था को चुस्त व दुरूस्त करने के लिये व अपराधों पर अंकुश लगाने को 57 दरोगाओं के तवादले किये हैं। जिनमें जगवीर सिंह हाथरस गेट से चैकी प्रभारी आगरा रोड, उमेश शर्मा पीआरओ से चैकी प्रभारी मुरसान गेट, मनोज शर्मा पीआरओ से चैकी प्रभारी मैण्डू गेट, आशीष यादव पुरदिलनगर से चैकी प्रभारी सादाबाद गेट, रामदास पचैरी हनुमान चैकी से चैकी प्रभारी दाऊजी, वेदपाल सिंह पुलिस लाइन से चैकी प्रभारी लाला का नगला, डिप्टी सिंह सासनी से कोतवाली सिटी, लौहर सिंह सासनी से कोतवाली सिटी, घनेन्द्र शर्मा मुरसान गेट चैकी से-चैकी प्रभारी फैक्ट्री एरिया गेट, शैलेन्द्र प्रताप सिंह-पुलिस लाइन से चैकी प्रभारी मण्डी समिति, यशपाल सिंह, श्रीमती पूनम जादौन, अवधेश कुमार तथा सुशील कुमार को थाना हाथरस गेट में तैनात किया गया।
एसआई रामकुमार-गणेश दत्त शर्मा, महेश गौतम, अजय कुमार, महेशपाल सिंह, नजीब अहमद खां व देवेन्द्र कुमार को कोतवाली सासनी भेजा गया है। रामाधार यादव हा.ज. से देदामई सासनी, साहब सिंह आगरा रोड चैकी से मैण्डू, नागेन्द्र सिंह मानिकपुर से लाडपुर, संजय पाल राघव अगसौली से पुरा चैकी, कमल किशोर सादाबाद से चैकी प्रभारी केशोपुर हा.ज., कमल सिंह सहपऊ से व राघवेन्द्र सिंह सादाबाद से हा.ज., प्रमोद कुमार पुरा से अगसौली चैकी, हरीशंकर वर्मा हा.ज. से पुरदिलनगर चैकी भेजे हैं।
गोविन्दपुर चैकी से सत्यपाल सिंह वाजिदपुर चैकी, सुरेन्द्र कुमार शर्मा हसायन से पोरा चैकी, ललित कुमार व वैश अहमद सादाबाद से सिकन्द्राराऊ, जितेन्द्र प्रताप सिंह चैकी प्रभारी मण्डी समिति गेट से हसायन, योगेन्द्र सिंह कोतवाली से हसायन, सुशीलचन्द्र देदामई सासनी से जरैरा, राजेश यादव, पोरा से हसायन, रामगोपाल सिंह गुहाना सासनी से सादाबाद, विजय सिंह केशोपुर से बहरदोई सादाबाद, रमाकांत शर्मा लाडपुर से गोविन्दपुर, इजहार अहमद व संजीव कुमार त्यागी सिकन्द्राराऊ से सादाबाद, रणवीर सिंह वाजिदपुर से सादाबाद, फारूख अहमद व देवदत्त हसायन से सादाबाद, धर्मेन्द्र कुमार हा. गेट से सहपऊ, कोमल सिंह हा.ज. व राजवीर सिंह-सहपऊ, मोहित राणा हा. गेट से सहपऊ, रामशरण-कोतवाली से चन्दपा, राममूल शर्मा सासनी व नेम सिंह मुरसान से चन्दपा, विनोदचन्द मिश्र सहपऊ से मुरसान तथा रामजीलाल चन्दपा से चैकी प्रभारी कलेक्ट्रेट मुरसान बनाये गये हैं।
पुलिस कप्तान ने चन्द्रपाल सिंह को चन्दपा से तथा रामबाबू शर्मा को सासनी से थाना मुरसान में तैनात किया गया है। पुलिस कप्तान द्वारा जहां उक्त सभी दरोगाओं को तत्काल तैनाती स्थल पर पहुंचने के निर्देश दिये हैं वहीं हिन्दू जागरण मंच द्वारा थाना हाथरस गेट में तैनात दरोगा जितेन्द्र प्रताप सिंह के खिलाफ व कार्यवाही को लेकर किये गये हंगामे के बाद उसे अब हसायन भेज दिया गया है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने