Top News

हाथरस/सासनी- रेलवे स्टेशन पर बीमारी से परेशान वृद्ध ने फरूखाबाद एक्सप्रेस के नीचे अपनी गर्दन फंसा की खुदकुशी

हाथरस/सासनी। रेलवे स्टेशन सासनी पर एक वृद्ध ने बीमारी से परेशान होकर टेन के नीचे अपनी गर्दन फंसा दी। जिससे वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टामार्टम के लिए भिजवाया है।
शुक्रवार को गांव निनामई निवासी मृतक सोनपाल पुत्र बाबूलाल ( 70) के परिजनों ने बताया कि सोनपाल का उपचार दीन दयाल अस्पलात अलीगढ में चल रहा था। काफी समय से वह पेशाब संबधित बीमारी से परेशान था। दवा लेने जाने के लिए भी वह काफी परेशान रहता था। शुक्रवार को वह घर से दवा लेने करीब नौ बजे निकला था। मगर दवा लेने के बजाय वह रेलवे स्टेशन पहुंच गया। रेलवे स्टेशन पर मौजूद रेलवे कर्मचारी मानपाल सिंह ने बताया कि सोनपाल रेलवे स्टेशन पर बैठा था। राजधानी एक्सपे्रस निकलने के बाद स्टेशन पर फरूखाबाद एक्सप्रेस को रोका गया था। जैसे ही फरूखाबाद एक्सप्रेस चली वैसे ही सोनपाल ने अपना सिर एसी कोच के नीचे कर दिया। जिससे मौके पर ही सोनपाल की गर्दन कट गई और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मृतक की जेब से मिले कागजातों के आधार पर पहचान हुई। पहचान के बाद परिजनों को सूचित किया गया, तथा पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टामार्टम के लिए भेजा है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने