Top News

हाथरस- क्रांति चैक पर विहिप एवं बजरंग दल के दर्जनों कार्यकर्ताओं द्वारा पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी का पुतला किया गया दहन

हाथरस। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और वहां की सरकार के द्वारा साम्प्रदायिक तुष्टिकरण के द्वारा हो रहे हिन्दुओं पर भारी अत्याचार के विरोध में आज विश्व हिन्दू परिषद द्वारा ममता बनर्जी का पुतला दहन क्रांति चैक पर किया गया। जिसमें विहिप एवं बजरंग दल के दर्जनों कार्यकर्ताओं द्वारा ममता बनर्जी के पुतला को लेकर गुड़िहाई बाजार होते हुये नारों के साथ घुमाते हुये क्रांति चैक पर ले जाया गया। जहां पुतला दहन किया गया।
नेतृत्व करते हुये नगराध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा ने कहा कि पश्चिम बंगाल में हिन्दुओं के साथ जो बर्बरता पूर्ण अत्याचार हो रहा है उसको देखते हुये केन्द्र सरकार द्वारा ममता सरकार को बर्खास्त किया जाये और उनके खिलाफ कार्यवाही की जाये। जिलाध्यक्ष राजेन्द्रनाथ चतुर्वेदी ने कहा कि ऐसी हिन्दू विरोधी सरकार को तुरन्त बर्खाश्त किया जाये तथा राष्ट्रपति शासन लगाया जाये।
पुतला दहन करने वालों में जिला मंत्री कैलाश कूलवाल, जिला धर्म प्रसार प्रमुख नरेन्द्र सिंह चैधरी, नगर सत्संग प्रमुख विकटानन्द, अजित वाष्र्णेय, सौरभ शर्मा, ललित शर्मा, विवेक चतुर्वेदी, मयंक, धर्मेन्द्र सिंह, दिनेश चैधरी, गौरव वर्मा, सुमित चतुर्वेदी, गोविन्दा, आकाश, विट्टू, दीपक, विजय चतुर्वेदी, पूरन सिंह गोला आदि शामिल थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने