हाथरस/सिकन्दराराव। कस्बा के मौहल्ला गौसगंज निवासी युवक बौबी की हत्या कर लाश खेरिया मोड पर बम्बा किनारे फेंके जाने के बाद पुलिस द्वारा अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से आक्रोशित महिलाओं ने आज कोतवाली का घेराव कर लिया और जमकर हायतौबा कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
उल्लेखनीय है कस्बा के मौहल्ला गौसगंज निवासी करीब 35 वर्षीय युवक बौबी यादव पुत्र सालिगराम यादव की गत 5 जुलाई को हत्या कर शव को गांव खेरिया मोड़ पर बम्बा किनारे शव डाल दिया गया था तथा घटना की रिपोर्ट कोतवाली में नामजद लोगों के खिलाफ दर्ज करायी गई थी, लेकिन घटना के आज 15 दिन बीत जाने के बाद भी कोतवाली पुलिस अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है जिससे मृतक के परिजनों में भारी आक्रोश है।
हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से आक्रोशित परिजनों व तमाम महिलाओं ने आज कोतवाली पहुंच कर कोतवाली का घेराव कर लिया और पुलिस से आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर जेल भेजे जाने की मांग की।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।