Top News

हाथरस- श्री रेवती मैया मेला 26 से, कार्यक्रम संयोजक घोषित

हाथरस। किला दाऊजी महाराज मंदिर पर हरियाली तीज 26 जुलाई से 1 अगस्त तक सात दिवसीय विशाल श्री रेवती मैया मेला की धूम रहेगी।
मेला आयोजक अतुल आंधीवाल एडवोकेट व अजय भारद्वाज एडवोकेट ने प्रेस वार्ता में कहा कि इस साल श्री रेवती मैया का मेला 13 वीं बार धूमधाम से मनाया जा रहा है। 26 जुलाई से हरियाली तीज पर रेवती मैया मेला की शुरूआत हो जाएगी। पूरे मेले के दौरान जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर उपाध्याय द्वारा दाऊजी मंदिर पर फूल बंगला सजवाये जायेंगे। 26 जुलाई को रात 8 बजे से भक्ति संगीत सम्मेलन होगा।
 सेंट आर. एच. कान्वेंट स्कूल के डायरेक्टर अजय गौड़ के संयोजकत्व में 27 जुलाई को रात 8 बजे से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 28 जुलाई को सुबह 8 बजे से शेषावतार श्री दाऊजी महाराज व रेवती मैया का महाभिषेक होगा तथा सायं 5 बजे से बृजदेहरी पूजन होगा जिसके संयोजक मुकेश कुमार गुप्ता व मुकेश कुमार हैं। रात 8 बजे से विराट कवि सम्मेलन सोनवीर चैधरी के संयोजन में होगा। 29 जुलाई को रात 8 बजे से संयोजक हरस्वरूप माहौर की देखरेख में संगीतमयी सुंदरकांड व भजन संध्या होगी। 30 जुलाई को संयोजक नीरज वाष्र्णेय के नेतृत्व में रात 7 बजे से नृत्य प्रतियोगिता होगी। 31 जुलाई कोे रात 8 बजे से संयोजक रिंकू शर्मा के नेतृत्व में विशाल देवी जागरण होगा। 1 अगस्त को
दोपहर 3 बजे से रेवती मैया का विशाल भंडारा होगा।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने