Top News

हाथरस- अवैध कब्जों के खिलाफ रामलीला मैदान में भूख हड़ताल जारी

हाथरस। धार्मिक व ट्रस्ट की सम्पत्तियों पर अवैध कब्जों के खिलाफ रामलीला मैदान में अनिश्चितकालीन भूख हडताल पर बैठे संजय पाराशर उर्फ चुन्नू पंडित की हडताल आज दूसरे दिन भी जारी रही तथा अनशन को रामलीला चैक व्यापार कमेटी ने समर्थन भी दिया है।
रामलीला चैक व्यापार कमेटी के द्वारा एक बैठक आज महामंत्री शेखर अग्रवाल की दुकान पर आहूत की गई जिसमें यह निर्णय लिया गया कि संजय पाराशर उर्फ चुन्नू पंडित के भूख हडताल को समर्थन किया गया तथा प्रशासन से मांग की गई कि अवैध कब्जे को हटाकर उसकी विधिपूर्वक जांच कराई जाये।
बैठक में रोहित, रौबी शर्मा, पीयूष शर्मा, अनिल शर्मा, नयूम खां, नन्दू, आविद, सुभाष जोशीले, ज्ञानप्रकाश, गोविन्द अग्रवाल, पप्पी लाला, गिरधर गोपाल, राजू वाष्र्णेय, टिंकू वाष्र्णेय, नितिन वाष्र्णेय, रूपा ढोगी, के.सी. गुप्ता आदि मौजूद थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने