Top News

हाथरस/हसायन- गांव नगला पटवारी में पति ने पत्नी पर लगाया पानी में जहर देने का आरोप, युवक गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती

हाथरस/हसायन। थाना हसायन क्षेत्र के गांव नगला पटवारी में आज एक पति ने अपनी पत्नी पर पानी में जहर मिलाकर पिला देने का आरोप लगाया है तथा युवक को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है। युवक को उपचार हेतु जिला अस्पताल लाया गया।
जिला बागला अस्पताल में उपचार के दौरान थाना हसायन क्षेत्र के गांव नगला पटवारी निवासी करीब 30 वर्षीय राजेश पुत्र हरप्रकाश का आरोप है कि उसके ससुरालीजनों ने उससे पैसा उधार ले रखा है और पैसा मांगने का पत्नी विरोध करती है और इसी के चलते उसकी पत्नी ने उसे पानी में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया जिससे उसकी हालत बिगड गई। युवक की शादी को करीब 7 साल हो गये। समाचार लिखे जाने तक घटना की कोतवाली में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने