Top News

हाथरस/सासनी- जांच में एसडीएम ने पाया गाँव रामनगर में संदिग्ध परिस्थितियो के चलते गले में फंदा डालकर आत्महत्या करने वाला अधेड़ कर्ज से नहीं गृह कलेश व मानसिक रूप से था पीड़ित

हाथरस/सासनी। दो दिन पूर्व गाँव रामनगर में संदिग्ध परिस्थितियो के चलते एक अधेड़ द्वारा गले में  फंदा डालकर जीवन लीला समाप्त कर ली गयी थी इस समाचार से जहां मृतक के घर पर कोहराम मच गया वहीं कर्ज की मार न झेल पाने के कारण मृतक द्वारा आत्महत्या करने से प्रशासन में भी हड़कंप मच गया जिसकी जांच जिलाधिकारी द्वारा उपजिलाधिकारी अंजुम बी को सौपी गई जांच के आधार पर रामनगर निवासी दरियावसिंह का 50 वर्षीय पुत्र अशोक को जहाँ दारू की लत थी वही मानसिक संतुलन भी ठीक नहीं था । उस पर वह गृह कलेश के कारण मानसिक तनाव में आ गया था । 7 जून को परिवार में गृह कलेश के चलते वह अचानक किसी को बिना बताये ही घर से निकल गया शाम तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनो को चिंता हुई और वे उसकी तलाश में निकल पड़े खोज करते हुये बिजली के खंबे पर उन्हे अशोक का शव लटका मिला उसके गले में प्लास्टिक की रस्सी का फंदा मिला। ये देख परिजनो के होश उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाया और पंचनमा भरकर पोस्टमार्ट्म के लिए भेज दिया।  उक्त घटना को किसान के कर्जा  में डूबकर आत्महत्या से जोड़ दिया गया जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिलाधिकारी ने उक्त घटना की जांच उपजिलाधिकारी अंजुम बी को सौपी। एसडीएम ने उक्त घटना की जांच रिपोर्ट शासन को भेज दी।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने