Top News

हाथरस/सिकन्दराराव- गांव बसई बाबस में ससुरालीजनों ने कार व 2 लाख नहीं मिलने पर 2 सगी बहिनों को घर से निकाला, रिपोर्ट दर्ज

हाथरस/सिकन्दराराव। गांव बसई बाबस निवासी ओमप्रकाश ने पुलिस कप्तान के आदेश पर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करायी है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालीजनों ने उसकी 2 पुत्रियों को जहां घर से निकाल दिया है वहीं उनको शारीरिक व मानसिक यातनायें भी दीं।
रिपोर्ट में कहा गया है कि उसने अपनी 2 पुत्रियों नीलम व रीना की शादी करीब डेढ वर्ष पूर्व 2 सगे भाईयों अनिल व अंशुल पुत्रगण रवेन्द्र निवासी गांव नाई नगला ताहर के साथ की थी लेकिन ससुरालीजनों ने शादी के बाद से दहेज में एक कार व 2 लाख रूपयों की मांग को लेकर उसकी पुत्रियों से मारपीट करना शुरू कर दिया तथा उन्हें मिट्टी का तेल डालकर जलाने का प्रयास किया। रिपोर्ट में कहा गया है कि ससुरालीजनों ने अब दोनों पुत्रियों को घर से निकाल दिया है। रिपोर्ट में जेठ अंकुर, पति अनिल व अंशुल के अलावा लालू, सास ओमवती, जिठानी रूबी, ननद अलका तथा ननदोई दिनेश को नामजद किया गया है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने