Top News

हाथरस- हिन्दू युवा वाहिनी ने पुलिस कप्तान को सौंपा ज्ञापन, सीएम योगी में गोली मारने पर एक करोड रूपये का ईनाम घोषित करने वालों को जेल भिजवाये जाने की मांग

हाथरस। सोशल मीडिया पर उ.प्र. के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी करने वाले आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मुकद्दमा दर्ज कर तत्काल जेल भिजवाये जाने की मांग को लेकर आज हिन्दू युवा वाहिनी द्वारा पुलिस कप्तान को ज्ञापन सौंपा गया।
हिन्दू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों ने आज पुलिस कप्तान को ज्ञापन सौंपकर कहा है कि उ.प्र. के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फोटो को फोटो शाॅप पर बनायी गई पोस्ट को सोशल मीडिया में पोस्ट किया गया है जिस पर सुशील यादव व सैयद रहमान इलियास ने कमेंट किया था तथा सुनील कुमार यादव द्वारा मुख्यमंत्री योगी में गोली मारने पर एक करोड रूपये का ईनाम घोषित किया गया है। इन राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में संलिप्त इन सभी दोषियों पर देश द्रोह का मुकद्दमा दर्ज कर तत्काल प्रभाव से जेल भेजा जाये।
ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष बंटी चैधरी, जिला उपाध्यक्ष प्रवीन खण्डेलवाल, जिला मंत्री प्रशांत मिश्र, यशवीर सिंह, अमन गुप्ता, कृष्णा यादव, शिवम वाष्र्णेय, माता प्रसाद कुशवाहा, विजेन्द्र सिंह आदि पदाधिकारी शामिल थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने