Top News

हाथरस- सनातन ब्राह्मण समाज द्वारा आगरा रोड स्थित कार्यालय में चन्द्र मतवाला की स्मृति में काव्य संध्या का आयोजन

हाथरस। सनातन ब्राह्मण समाज द्वारा साहित्य मनीषी गीतकार कवि चन्द्र मतवाला की पुण्यतिथि पर आगरा रोड स्थित कार्यालय में स्मृति काव्य संध्या का आयोजन ऋषि कुमार कौशिक की अध्यक्षता में किया गया।
कवि दिनेश राज कटारा ने संस्मरणात्मक श्रद्धांजलि इस गीत से दी-गलियों में गलियारों में, मंदिर में, गुरूद्वारों में ऐसा कोई    धाम नहीं था, जिसमें तेरा नाम नहीं था। फूलसिंह पौरूष-मानवता की राह पर चलकर हम बन जायें योगी। पं. मनोज द्विवेदी-गीतों में लिखा जिन्होंने समाज का दुख दर्द, ऐसे गीतकार चन्द्र मतवाला जी को उनके स्मृति दिवस पर कोटिश नमन। श्याम बाबू चिन्तन-चादर की अब बात नहीं, कपड़े दिये उतार। बासुदेव      उपाध्याय-राधे मन का प्यार यहां। चन्द्रभान शर्मा-रामचरित मानस की गाथा, प्रेम भक्ति रस से भरी कथा है। जयप्रकाश शर्मा-केशर क्यारी, गुम्फन स्तम्भ रचनाकार, गीतकार चन्द्र मतवाला की भीगी यादें आज भी मन में हैं करते इन्हें श्रद्धापूर्ण नमन।
स्मृति काव्य संध्या में डा. विनोद पाठक, रामकुमार शर्मा, रामकिशन, नरेन्द्र कुमार, प्रमोद कुमार, आशीष उपाध्याय आदि ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किये।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने