Top News

हाथरस- जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में डीएम और एसपी ने रक्तदान करके रक्तदान शिविर का किया शुभारंभ

हाथरस। जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह तथा पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने आज विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर जिला अस्पताल में रक्तदान करके रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया।
बुद्धवार को जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में यूनीवर्सल ह्यूमन राइट्स काउंसिल के तत्वावधान में आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन डीएम तथा एसपी ने फीता काट कर किया। जिलाधिकारी ने मानवता के लिये रक्तदान के महत्व की चर्चा करते हुए लोगों से रक्तदान करने की अपील की और कहा कि स्वस्थ्य एवं जागरूक लोग रक्तदान के लिये आगे आयें जिससे रक्त की जरूरत वाले बीमार लोगों की बेशकीमती जिन्दगी बचाई जा सके।
शिविर में जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह तथा पुलिस अधीक्षक सुशील घुले द्वारा रक्तदान करने के बाद संजीव कुमार, श्रीमती साधना, बाल प्रकाश, अमित जैन, उमेश कुमार, शिवदयाल, ननकेश कुमार, शिवम, सुधीर शर्मा, कुलदीप सिंह आदि ने रक्तदान किया। डीएम तथा एसपी ने रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र प्रदान कर उनका हौंसला बढाया।
यूनीवर्सल ह्यूमन राइट्स काउंसिल के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीनकुमार वाष्र्णेय ने बुके भेंटकर डीएम और एसपी का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि रक्तदान शिविर की सफलता के लिये विगत दो सप्ताह से शहर में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस मौके पर प्रवीनकुमार वाष्र्णेय तथा काउंसिल के अन्य पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, सीएमओ डा0 रामवीर सिंह, सीएमएस डा0आईवी सिंह एवं डीआईओ यतीश चन्द्र गुप्ता को प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में संजीवकुमार वाष्र्णेय, देवेन्द्र गोयल, शैलेन्द्र सांवलिया, अनिल वाष्र्णेय, डा0 कुनाल वाष्र्णेय, डा0 रवि चैधरी, नवीन अरोरा, दीपक शर्मा, बालप्रकाश वाष्र्णेय, शेखर वाष्र्णेय, लव कुमार आदि ने रक्तदान शिविर की व्यवस्थाओं में सक्रिय योगदान दिया।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने