Top News

हाथरस/सासनी- गांव रूदायन में भतीजे ने चाचा को गोली मारकर किया घायल

हाथरस/सासनी। क्षेत्र के गांव रूदायन में भतीजे ने चाचा को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल का उपचार सीएचसी में कराया गया हैं। पीडित चाचा ने भतीजे के खिलाफ कोतवाली में हत्या की नीयत से फायर कर घायल करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बुधवार की देर शाम कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए उमेश पाल सिंह पुत्र शिशुपाल सिंह ने कहा है कि वह शाम को अपने नलकूप पर बैठा था, तभी उसका भतीजा संतोष हाथ में तमंचा लहराता हुआ आया और जान से मारने की नीयत से फायर झोंक दिया। तब तक कोई कुछ समझ पाता भतीजा संतोष फरार हो गया। उमेश पाल ने गांव में सत्ताईस वर्ष पूर्व हुए बलवे को लेकर रंजिशन गोली मारने की बात कही है। वहीं ग्रामीणो ने बताया कि संतोष नशे मे धुत था वहीं खेत पर उमेश खेत में पैदा हुई मूंग की दाल का मजदूरों में वंटवारा कर रहे थे। तभी मौका पाकर संतोष ने उमेश पाल पर फायर झोंक दिया। मगर उमेशपाल बाल-बाल बच गये। इतने पर भी संतोष ने जेब में रखा चाकू निकालकर उमेश केा मारने की नीयत से हमला कर दिया। चाकू लगने से उमेश पाल घायल हो गये। जिन्हें नलकूपर पर मौजूद लोग उपचार के लिए सीएचसी लाए। उपचार के बाद उमेश पाल ने संतोष के खिलाफ कोतवाली में जान से मारने की नीयत से हमला करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं दूसरे दिन गुरूवार को गांव में अफवाह फेल गई कि संतोष की गोली मारकर अज्ञात द्वारा हत्या कर दी गई हैं इसे लेकर परिजन और आस-पास के गांव के लोग एकत्र हो गये और संतोश के शव को खेतों में ढूंढने लग मगर समाचार लिखे जाने तक परिजन संतोष केा ढूंढने में व्यस्त थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने