हाथरस। रक्तदान को लेकर लोगों के मन में दुविधा बनी रहती है। रक्तदान करना क्यों जरूरी है और जरूरत पडने पर क्या करें। इन सब भ्रम की स्थिति को लेकर लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है।
युनिवर्सल ह्यूमन राइट्स काउंसिल द्वारा 14 जून विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन ब्लड बैंक बागला जिला संयुक्त चिकित्सालय पर किया जा रहा है। रक्तदाता जागरूकता गोष्ठियों का आयोजन कर ज्यादा से ज्यादा यूथ को इस अभियान से जोडने का कार्य किया जा रहा है। इसी जागरूकता के क्रम में राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन वाष्र्णेय ने कहा है कि नया खून युवा जोश नई पीढी रक्तदान के प्रति सजग और सचेत हो रही है। देश में हर साल लगभग 250 सी सी की 4 करोड यूनिट रक्त की आवश्यकता पडती है। सिर्फ 5 लाख यूनिट रक्त ही स्वैच्छिक रक्तदान से उपलब्ध हो पाता है। हमारे शरीर में कुल वजन का 7 प्रतिशत हिस्सा खून का होता है। खून का 10 प्रतिशत हिस्से का रक्तदान किया जा सकता है। रक्तदान करने वाले व्यक्ति को दिल की बीमारी, कैंसर व दूसरी बीमारियों के होने का खतरा काफी कम हो जाता है क्योंकि यह विषैले पदार्थो को बाहर निकालता है।
जिलाध्यक्ष संजीव कुमार वाष्र्णेय, जिला महासचिव शैलेन्द्र सांवलिया ने कहा है कि इस बार का रक्तदान शिविर ऐतिहासिक होगा और यूथ के साथ-साथ हर वर्ग के लोग बढ चढकर हिस्सा लेंगे। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य देवेन्द्र गोयल ने कहा कि पिछले 15 दिनों से जागरूकता के कार्यक्रम चल रहे हैं। इस रक्तदान की मुहिम से जुडने को लोग लालायित हैं। रक्तदान शिविर की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।