हाथरस। अपनी बहिन के यहां घूमने जा रहे बाइक सवारों को बीती रात्रि को बाईपास पर एक मैक्स मैजिक ने रौंद दिया जिससे एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई जबकि उसका दूसरा भाई गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना से परिजनों में भारी कोहराम मच गया है।
थाना मुरसान क्षेत्र के गांव सीयमल पटैनी निवासी करीब 25 वर्षीय युवक सोनवीर उर्फ सोनू पुत्र थान सिंह कल देर शाम अपने तयेरे भाई गोपाल पुत्र रूप सिंह के साथ बाइक द्वारा कस्बा सासनी स्थित अपनी बहिन के यहां पर घूमने जा रहा था और रास्ते में आगरा-अलीगढ बाईपास पर लहरा घाट के पास एक मैक्स मैजिक ने उन्हें पीछे से लापरवाही से रौंद दिया जिससे सोनू की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि उसका तयेरा भाई गोपाल गम्भीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना पाकर मौके पर तत्काल थाना हाथरस गेट पुलिस पहुंच गई और मृतक के शव को अपने कब्जे में ले लिया तथा घायल को उपचार हेतु बागला अस्पताल भिजवाया। घटना के बाद मैक्स चालक भाग जाने में सफल रहा तथा सूचना पाकर मृतक के परिजन भी आ गये। घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज करा दी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया है।
थाना मुरसान क्षेत्र के गांव सीयमल पटैनी निवासी करीब 25 वर्षीय युवक सोनवीर उर्फ सोनू पुत्र थान सिंह कल देर शाम अपने तयेरे भाई गोपाल पुत्र रूप सिंह के साथ बाइक द्वारा कस्बा सासनी स्थित अपनी बहिन के यहां पर घूमने जा रहा था और रास्ते में आगरा-अलीगढ बाईपास पर लहरा घाट के पास एक मैक्स मैजिक ने उन्हें पीछे से लापरवाही से रौंद दिया जिससे सोनू की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि उसका तयेरा भाई गोपाल गम्भीर रूप से घायल हो गया।घटना की सूचना पाकर मौके पर तत्काल थाना हाथरस गेट पुलिस पहुंच गई और मृतक के शव को अपने कब्जे में ले लिया तथा घायल को उपचार हेतु बागला अस्पताल भिजवाया। घटना के बाद मैक्स चालक भाग जाने में सफल रहा तथा सूचना पाकर मृतक के परिजन भी आ गये। घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज करा दी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया है।
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।