Top News

हाथरस- जिले में 310 हैक्टेअर क्षेत्र मे होगा वृक्षारोपण, 14 जुलाई को एक ही दिन मे लगेगे चार लाख पौधे, तैयारियों को दिया जा रहा है अंतिम रूप

हाथरस। समूचे राज्य में 14 जुलाई गुरूवार को 24 घण्टे की अवधि में पांच करोड पौधे लगाकर उत्तर प्रदेश का नाम गिनीज बुक आफ वल्र्ड रिकार्ड में दर्ज कराकर विश्व कीर्तिमान स्थापित करने के लिये जिले में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा हैं। इस विश्व कीर्तिमान को हासिल करने के लिये जनपद में 310 हैक्टेअर क्षेत्र में चार लाख पौधे लगाये जायेंगे। जिलाधिकारी ने जिले में सघन वृक्षारोपण के लिये निर्वाचन की भांति अधिकारियों, कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने तथा समय से अन्य जरूरी व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के बारे में अधिकारियो को कडे निर्देश दिये हैं। जिले में 14 जुलाई को प्रातः दस बजे से चयनित 39 स्थलों पर वृक्षारोपण की शुरूआत की जायेगी।
कलक्टेªेट में सम्पन्न बैठक में जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने आगामी 14 जुलाई को वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन पर जोर देते हुए समय से सभी जरूरी बन्दोबस्त सुनिश्चित करने के बारे में अधिकारियों को निर्देश दिये। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के तहत जिले में प्रत्येक विकास खण्ड को सैक्टर तथा प्रत्येक तहसील को जोन बनाया गया है। प्रत्येक बीडीओ संबंधित ब्लाक के सैक्टर अधिकारी, प्रत्येक तहसीलदार संबंधित तहसील के जोनल अधिकारी तथा एसडीएम वरिष्ठ जोनल अधिकारी नामित किये गये हैं।
      जिलाधिकारी ने 14 जुलाई को जिले में वृक्षारोपण के लिये निर्धारित स्थल पर आवश्यकतानुसार मजूदरों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिये संबंधित खण्ड विकास अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिये। उन्होंने वृक्षारोपण के लिय निर्धारित स्थलों पर गड्डों का सत्यापन करने तथा पर्याप्त पौधों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के बारे में वानिकी अधिकारियों को निर्देश दिये।
अविनाश कृष्ण सिंह ने के चयन करने सभी खण्ड विकास अधिकारियों को समुचित निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सैक्टर अधिकारी द्वारा फोटोग्राफर एवं वीडियोग्राफर का स्थलवार डाटा बेस निर्धारित प्रारूप में तैयार कर वन विभाग के कन्ट्रौल रूम को उपलब्ध कराया जायेगा। बीडीओ ने बताया कि प्रत्येक पौधा रोपण स्थल के लिये दो निष्पक्ष गवाह तथा दो आडीटर का चयन करके इसकी सूची वानिकी विभाग को उपलब्ध करा दी गई है।
प्रभागीय वनाधिकारी एके कश्यप ने बताया कि जिले में वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत  चार लाख पौधे लगाने के लक्ष्य को पूरा करने के लिये ब्लाक मुरसान में 03, ब्लाक हाथरस में 01, ब्लाक सासनी में 05, ब्लाक सिकन्दराराऊ में 13 तथा ब्लाक हसायन में सर्वाधिक 17 स्थलों का चयन किया गया है। उन्होंने बताया कि निर्धारित कार्ययोजना के मुताबिक हाथरस रेंज क्षेत्र के अंर्तगत वर्द्धवारी वनभूमि, सुसायत वन ब्लाक, द्वारिकापुर ग्राम समाज, सेना पडाव सलेमपुर, कैलोरा-जलेसर मार्ग, छौंक ग्राम समाज तथा सिकन्दराराऊ रेंज क्षेत्र के अंर्तगत सिंचावली सानी, जाऊ इनायतपुर, नगला काॅच वनभूमि, नगला शेखा वनभूमि, टटी डडिंया वनभूमि, बतरखास वनभूमि, आनन्दपुर वनभूमि, पिछौती वनभूमि, नगला बरी, बहादुर वनभूमि, नगला रति-हसायन मार्ग, नहर इटावा स्टम्प, नहर कानपुर स्टम्प मंे करीब 310 हैक्टेअर क्षेत्र में चार लाख पौधे लगाये जायेंगे। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जावेद अख्तर जैदी, उप जिलाधिकारी केहरी सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक जेके मलिक, डीआईओ यतीशचन्द्र गुप्ता, जिला पंचायतराज अधिकारी जगदीश राम गौतम, बेसिक शिक्षा अधिकारी रेखा सुमन, समस्त खण्ड विकास अधिकारी तथा अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने