हाथरस। शहर के कोतवाली इलाके में गुरुवार की शाम अचानक अफरा तफरी मच गई, लोगो मे भगदड़ मच गई, नीचे आ जाओ, नीचे आ जाओ की आवाजें सुनाई देने लगी है। मामला यह था कि एक माँ ,बेटे अपने पिता की हत्या के मामले में न्याय पाने के लिए सरकारी पानी की टंकी पर चढ़ गए और पुलिस पर न्याय न दिलाने की कहने लगे। मामले की सूचना पर दमकल, पुलिस फोर्स पहुच गयी,पुलिस अधिकारियों ने काफी समझाया लेकिन पीड़ित पक्ष ने किसी की न सुनी, उनका यही कहना था कि न्याय मिलना चाहिए।
थाना चंदपा के गांव खेड़ा परसौली के रहने वाले अतर सिंह की विगत 25 जनवरी को थाना क्षेत्र चंदपा के गांव रघुपूरा के निकट बम्बे पर गोली मारकर हत्या की गई थी। इसमें 3 नामजद लोगो के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक डॉ अरविंद कुमार ने बताया कि पुलिस अपने स्तर से कारवाई कर रही है, पीड़ित पक्ष को यह गलतफहमी हुई थी। उन्होंने कहा है कि हालांकि यह सच है, आरोपियों की गिरफ्तारी नही हुई है, लेकिन उनके खिलाफ कोर्ट से रिकवरी वारंट
निकल चुके है।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।