हाथरस। मानसिक रूप से अस्वस्थ एक वृद्ध महिला की आज सुबह मैण्डू रोड पर ट्रेन की चपेट में आकर दर्दनाक मौत हो गई।
थाना हाथरस गेट क्षेत्र के मैण्डू रोड स्थित आदर्शन नगर के गली नं. 2 निवासी करीब 65 वर्षीय वृद्धा श्रीमती पुष्पा देवी पत्नी स्व. राधेश्याम पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रही थीं और आज सुबह वह घर से चैबे वाले महादेव की तरफ घूमने निकल गई थीं और इसी दौरान मंदिर के पास ही रेलवे लाइन पार करते वक्त कासगंज से मथुरा जा रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आकर वृद्धा की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की खबर से हडकम्प मच गया और मौके पर लोगों की भीड लग गई तथा सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई और पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।