हाथरस/सिकन्दराराव (रविन्द्र यादव)। नगर में आधार कार्ड बनाने के नाम पर गरीबों की खूब जेबें काटी जा रही हैं। केन्द्र सरकार ने आधार कार्ड बनाने का कोई शुल्क निर्धारित नहीं किया है।
इसके लिए जगह - जगह शिविर लगाने के अलावा डाकघरों के माध्यम से आधार कार्ड बनाए गए हैं। बैंक में खाता खुलवाना हो या लोन लेना हो, गैस की सब्सिडी की बात हो या अन्य कोई सरकारी सुविधा। नौकरी के लिए आवेदन से लेकर पासपोर्ट बनवाने तक में आधार कार्ड की जरूरत पड़ रही है। सिकन्दरा राव में जन सुविधा केन्द्र संचालक इसका खूब फायदा उठा रहे हैं। लोगों से आधार कार्ड बनाने के नाम पर सौ से डेढ सौ रुपये लिए जा रहे हैं जरुरत मंद लोग मजबूरी में रुपये दे रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।