हाथरस/सिकन्दराराव (रविन्द्र यादव)। कोतवाली क्षेत्र के गांव टीकरी खुर्द में ग्रामीणों ने खराब सड़क के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नगला जलाल से वाया टीकरी खुर्द, कपसिया, बाजीदपुर, नगरिया अख्तियारपुर मार्ग खराब होने को लेकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित लोगों ने प्रदर्शन करते हुये चुनाव बहिष्कार भी किया।
प्रदर्शन करने वालों में गिरीश पाल, सूरजपाल सिंह, बोसपाल सिंह, मोनी, अनिल सिंह, मनोज शर्मा, शिशुपाल सिंह, राजा जी, सुरेश पाल, विजयपाल, एमपी सिंह, देवेश शर्मा, संदीप, दिनेश ठाकुर, ठा० सोरन सिंह, कुलदीप, अर्जुन सिंह प्रधान,रीतेश, राहुल, गौरव आदि लोग भी शामिल थे।
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।