Top News

हाथरस- किला गेट स्थित ऐतिहासिक मन्दिर पर श्री दाऊ बाबा सेवा समिति के तत्वावधान में हर साल होने वाले छप्पन भोग महोत्सव व चार दिवसीय मेला का विशाल शोभायात्रा के साथ हुआ शुभारम्भ

हाथरस। किला गेट स्थित ऐतिहासिक मन्दिर पर  श्री दाऊ बाबा सेवा समिति के तत्वावधान में हर साल होने वाले छप्पन भोग महोत्सव व चार दिवसीय मेला के शुभारम्भ अवसर पर आज शहर में निकली विशाली शोभायात्रा का शुभारम्भ दाऊजी महाराज के मंदिर  से हुआ और दाऊजी महाराज की भव्य शोभायात्रा का शुभारम्भ पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय ने पूजा अर्चना कर व फीता काटकर किया।
इस अवसर पर दाऊबाबा सेवा समिति के अध्यक्ष किशनलाल शर्मा, श्याम पंडित, डा. रईस अहमद अब्बासी, केदारनाथ ताऊ, सुरेशचंद्र गौड आदि ने रामेश्वर उपाध्याय को फूलमाला पहनाकर व पीताम्बर उढाकर भव्य स्वागत किया। इस मौके पर रामेश्वर उपाध्याय ने कहा कि जितनी आस्था मथुरा व वृन्दावन के मंदिरो मे है उससे भी अधिक हमारे हाथरस के मंदिरो में है। श्रीदाऊजी महाराज के मंदिर मे जो भी भक्त आते हैं दाऊ बाबा सभी की मुराद पूरी करते हंै। इस अवसर पर गोपाल वाष्र्णेय, अशोक गोला, राघवेंद्र सिंह, कन्हैयालाल, अरविन्द सिंह, पी.एस.वर्मा, सुरेन्द्र गोला, शरद अग्रवाल, एम.पी.गौतम, आंशू शर्मा, राजू शर्मा, कुलदीप शर्मा, रिंकू शर्मा व मोनू शर्मा, बलबान वर्मा, शरद अग्रवाल, सोनपाल, प्रभूदयाल, कपिल चतुर्वेदी, पोई गुरू, श्रीराम यादव, विजय बर्तन वाले, दाऊदयाल गुप्ता, अरूण माहेश्वरी आदि थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने