हाथरस। मौहल्ला श्रीनगर निवासी अनिल वर्मा की गत दिनों दिनदहाड़े तालाब चैराहे पर राम दरबार के पास गोली मारकर हत्या कर देने की घटना में बांछित एक आरोपी को आज थाना हाथरस गेट पुलिस ने गिरफ्तार किया है जबकि इसके 3 साथी अभी फरार हैं।
थाना हाथरस गेट प्रभारी रजनेश तिवारी ने आज प्रेसवार्ता में बताया कि पुलिस कप्तान के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक संसार सिंह व सीओ आर.के. गौतम के नेतृत्व में वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत बीती रात्रि को बागला कालेज रोड रेलवे फाटक के पास से एक नामजद हत्यारोपी गुल्लू पुत्र मुरारीलाल निवासी मौहल्ला श्रीनगर को गिरफ्तार किया गया है। जबकि इसके साथी नामजद योगेश उर्फ यश साहनी पुत्र रामेश्वर, बबलू उर्फ महेश पुत्र रामेश्वर तथा सेठी उर्फ गिर्राज पुत्र भिक्कूमल निवासीगण मौहल्ला श्रीनगर अभी फरार हैं और उनकी तलाश की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।