Top News

पुरदिलनगर- चुनाव आचार संहिता का हवाला देते हुये पुलिस ने नही होने दिया हर वर्ष परम्परागत ढंग से मकर संक्रांति पर्व पर साधु संतों एवं गरीब बेसहारा लोगों को कम्बल तथा गर्म बस्त्रों का वितरण एवं भंडारा, निराश होकर खाली हाथ लौटे दूर दराज से आये साथु संत एवं गरीब बेसहारा

हाथरस (संदीप पुण्ढ़ीर) । सिकन्दराराव के पुरदिलनगर में हर वर्ष परम्परागत ढंग से मकर संक्रांति पर्व पर जगह जगह साधु संतों एवं गरीब बेसहारा लोगों को कम्बल तथा गर्म बस्त्रों के वितरण एवं भंडारों के आयोजनों को चुनाव आचार संहिता का हवाला देते हुये पुलिस ने नही हो दिया। जी हां पुरदिलनगर में हर साल मकर संक्रांति पर्व पर जगह जगह भंडारों आदि का आयोजन किया जाता रहा है इस मौके पर दूर दराज से बिना बुलाये बहुत से साधु संत एवं गरीब बेसहारा लोग पंहुचते हैं और उन्हें गर्म वस्त्र तथा कम्बलों का वितरण किया जाता रहा है। परन्तु इस बार चैकी इन्चार्ज आशीष यादव द्वारा आयोजकों को चुनाव आचार संहिता का हवाला देते हुये उपजिलाधिकारी की अनुमति के बिना कार्यक्रम आयोजित करने पर मुकदमा दर्ज करने की धमकी देने के वाद आयोजक भयभीत हो गये और उन्होंने कार्यक्रम को आयोजित न करने में ही अपनी भलाई समझी। जिससे बिना बुलाये ही दूर दराज से आये बहुत से साधु संतों तथा गरीब बेसहारा लोगों को निराश होकर खाली हाथ ही लौटना पडा।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने