
हाथरस। मकर संक्रांति पर्व पर जिले भर में जगह जगह खिचडी बनाकर बांटी गयी। कई स्थानों पर सामाजिक लोगों और संस्थाओं द्वारा गरीबों को कम्बल व गर्म वस्त्र बांटे गये। सिकन्दराराव, सासनी, सादाबाद, मुरसान, हसायन आदि स्थानों पर जगह जगह शिविर लागाकर कार्यक्रम आयोजित किये गये जिनमें गरीब बेसहारा लोगों को कम्बल एवं गर्म कपडे बाटे गये और खिचडी का वितरण किया गया। वहीं सिकन्दराराव के पुरदिलनगर मेंहर वर्ष परम्परागत ढंग सेमकर संक्रांति पर्व पर जगह जगह साधु संतों एवं गरीब बेसहारा लोगों को कम्बल तथा गर्म बस्त्रों के वितरण एवं भंडारों के आयोजनों को चुनाव आचार संहिता का हवाला देते हुये पुलिस ने नही हो दिया।


इधर रोटरी क्लब ऑफ सासनी के रोटेरियन निर्देश वाष्र्णेय व विमल वाष्र्णेय ने संयुक्त रुप से कोतवाली चैराहे पर गरीबों को कंबल व गर्म कपड़े वितरित किए। इस मौके पर उन्होंने गरीबों की सेवा को ही सच्ची सेवा बताया। इस दौरान करीब सौ लोगों को पहनने के लिए कपड़े तथा कंबल बांटें गये। कार्यक्रम का शुभारंभ क्लब सचिव विपुल लुहाड्या ने फीता काटकर किया। कंबल व कपड़ा वितरण के बाद लोगों को खिचड़ी सहभोग प्रसाद वितरण किया। इस दौरान डा. साकेत गुप्ता, दिलीप अग्रवाल, शिवम अग्रवाल, यश लुहाड्या, उत्तम वाष्र्णेय, आदि के साथ सुधांशु, हिमांशु, दीपांशु, आदि बच्चों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया और जीवन में आने वाले समय में गरीबों की सेवा कर पुण्य लाभ अर्जित करने का संकल्प लिया।
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।