हाथरस। पांच सौ व एक हजार रूपये के नोट लोगों की जान की मुश्बित बनती नजर आ रही है। गुरूवार को बृजवाला कुआं स्थित केनरा बैंक पर नोट बदलने गये 70 वर्षीय एक वृद्व अचानक बैहोश हो गये जिन्हे आपस के लोगों द्वारा जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उसने जिला अस्पताल पहुचने तक दम तोड़ दिया। वही चिकित्सकों ने भी वृद्व को मृत घोषित कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली क्षेत्र के खोड़ा हजारी निवासी 70 वर्षीय सियाराम पुत्र झंडूराम दो दिनों से बृजवाला स्थित केनरा बैंक पर चार हजार रूपये के नोट बदलने के लिये लाइन में लगा हुआ था कि विगत दिन काफी भीड़ होने के कारण उन्हे कल भी नोट नही बदल सके तो वह आज भी बैंक पर नोट बदलने के लिये पहुते तो काफी देर तक नम्बर न आने पर उन्हे दोपहर के में अचानक घबड़ाहट हुई और वह बैंक की लगी लाइन में ही बेहोश हो गये जहां लाइन में लगंे लोगों ने उन्हे तत्काल बागला जिला अस्पताल पहुचाया गया तो वहां चिकित्सकों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। बेहद गरीब परिवार के सियाराम ने नोट बदलने के कारण उनकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने बताया कि उनके यहां घर का राशन के लिये रूपये नही थे जिससे वह बैंक में पुराने पांच सौ के नोट बैंक में बदलने के लिये गये थे। जहां उनकी बैंक में लगी लोगों की लाइन में बेहोश होने के कारण उनकी मौत हो गई। मृतक सियाराम चैकेदारी कर अपने घर का पालन पौषण करता था।
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।