Top News

हाथरस- गांव ताजपुर में छुट्टियों पर अपने गांव आये फौजी की हार्ट अटैक पड जाने से मौत, मथुरा स्थित आर्मी कैण्ट में तैनात था मृतक फौजी

हाथरस। मथुरा में तैनात फौजी के अपने गांव ताजपुर में छुट्टियों में आने के दौरान आज हार्ट अटैक पड जाने से उसकी मौत हो गई। मृतक 53 वर्षीय फौजी हाकिम सिंह पुत्र रामगोपाल जनपद मथुरा स्थित आर्मी कैण्ट में तैनात था और 15 दिन की छुट्टियों पर अपने गांव आया था तथा गांव में उसे हार्ट अटैक आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। परिजन उसे उपचार हेतु बागला अस्पताल लेकर आये जहां पर उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया जिससे परिजनों में कोहराम मच गया।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने