Top News

हाथरस/सादाबाद- श्रीराम कथा महोत्सव के छठवें दिन विजय कौशल महाराज ने श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का किया रोचक वर्णन

हाथरस/सादाबाद। श्रीराम कथा महोत्सव के छठवें दिन विजय कौशल महाराज ने श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का रोचक वर्णन किया। अरण्य कांड से शुरू कर सुंदर कांड की कथा में श्रीराम भक्त हनुमान की भूमिका बताकर लोगों को श्रीराम का कृपापात्र बनने का मार्ग प्रशस्त किया।
श्रीराम कथा महोत्सव का शुभारम्भ चैधरी गजेन्द्र सिंह विधायक अनूपशहर, अनिल शर्मा पूर्व विधायक खुर्जा, मधुसूदन शर्मा पूर्व विधायक बाह (आगरा), रामवती बघेल पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, बनी सिंह बघेल प्रत्याशी सिकन्दराराऊ, कुश शर्मा एवं उपाध्याय परिवार ने दीप जलाकर एवं विजय कौशल महाराज का स्वागत कर किया। आरती राजकुमार रावत विधायक गोवर्धन, रामचरन उपाध्याय, सतेन्द्र शर्मा, उमेश सेंथिया प्रत्याशी फतेहाबाद, आशीष शर्मा आदि ने की। कथा में पधारे अतिथियों का जिला पंचायत अध्यक्ष विनोद उपाध्याय, रामेश्वर उपाध्याय एवं चिरागवीर उपाध्याय ने स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।
संत विजय कौशल महाराज ने कहा कि हनुमान जी ने भगवान राम का सुग्रीव से मिलन करवाया। भगवान से मिलन कोई सन्त ही करा सकता है। हनुमानजी की कृपा जिस पर हो जाए उसे भगवान अवश्य मिलते हैं। सीता की खोज में हनुमान जी जब लंका पहुंचे तो वहां उनकी मुलाकात विभीषण से हुई। हनुमान जी ने विभीषण को भी राम कथा सुनाई जिसका परिणाम यह रहा कि उन्हें भी भगवान श्रीराम का कृपापात्र होने का सौभाग्य मिला। सीताजी से मिलने के बाद जब हनुमानजी लौटने लगे तो उन्हें लगा कि सौ योजन समुद्र लांघकर आए हैं तो क्यों न लंकापति को प्रभु श्रीराम के सामथ्र्य की कुछ झलक दिखाकर लौटें। शायद उसकी बुद्धि जागृत हो जाए। इसी परिप्रेक्ष्य में उन्होंने अशोक वाटिका उजारी और लंका दहन किया।
    श्रीराम कथा से पूर्व धर्मसंघ अध्यक्ष पंडित सुरेश चन्द्र मिश्र के सानिध्य में श्रीराम महायज्ञ सम्पन्न हुआ। इसमें पंडित हरिवल्लभ वेदपाठी, पंडित बागीश दत्त गौड़, पंडित पवन कुमार पालीवाल, पंडित नितिन वेदपाठी, पंडित योगेश वेदपाठी, पंडित अंकित वेदपाठी, पंडित विशाल वेदपाठी, पंडित अमित वेदपाठी, श्री वेद भगवान सनातन धर्मसभा के अध्यक्ष पंडित जितेन्द्र स्वरूप शर्मा आदि ने सहयोग किया। सुख-शांति, समृद्धि के लिए लोकलेखा समिति सभापति रामवीर उपाध्याय, जिपं अध्यक्ष विनोद उपाध्याय, पूर्व सांसद सीमा उपाध्याय, मुकुल उपाध्याय बसपा विस प्रत्याशी शिकारपुर, जिपं सदस्य रामेश्वर उपाध्याय, सरोज उपाध्याय, कल्पना उपाध्याय, सतेन्द्र शर्मा, चिराग उपाध्याय आदि ने महायज्ञ में आहुतियां दीं।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने