हाथरस। लाॅर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल में मैथ्स क्विज प्रतियोगिता हुई। जिसमें सीनियर वर्ग के चारों हाउस कृष्णा, केशव, गोविन्द, माधव के बच्चों ने बढ चढकर हिस्सा लिया। जबकि जूनियर वर्ग के बच्चों के लिए कक्षानुसार (कक्षा 1 से 2 तक) अंग्रेजी कविता वाचन प्रतियोगिता हुई। जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को प्रधानाचार्य अरूण शर्मा ने प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने बच्चों को अपने अन्दर स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का विकास करने हेतु प्रेरित किया। सीनियर वर्ग (कक्षा 3 से 8) से मैथ्स क्विज प्रतियोगिता में केशव हाउस के बच्चों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि गोविन्द हाउस द्वितीय स्थान पर रहा। वहीं जूनियर वर्ग से अंग्रेजी कविता वाचन में कक्षा 1 सी से स्वर्णिमा उपाध्याय ने प्रथम स्थान और प्रशांत शर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जबकि कक्षा 1 बी के तपस वशिष्ठ ने तृतीय स्थान हासिल किया। अंग्रेजी कविता वाचन में ही कक्षा 2 सी की तान्या दीक्षित ने प्रथम स्थान और संध्या रावत ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा कक्षा 2 ए की छात्रा सिद्धि तृतीय स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता को सफल बनाने में लक्ष्मी शर्मा, लवकेश सेठ, छवि माहेश्वरी, पूजा भाटिया, वीणा शर्मा, डा. शालिनी शर्मा, छाया उपाध्याय, स्वतंत्र भारद्वाज, विपिन शर्मा आदि ने सक्रिय योगदान दिया।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।