हाथरस/सादाबाद। कोतवाली हाथरस गेट व सादाबाद क्षेत्रों में आज सुबह एक वैगनआर कार ने स्कूटी सवार पूर्व शिक्षक को रौंद दिया वहीं एक टेंकर ने ट्रेक्टर के परखच्चे उडा दिये और उक्त हादसों में 2 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
बताया जाता है थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव छौंक निवासी करीब 35 वर्षीय ट्रेक्टर चालक देवेन्द्र पुत्र चोबसिंह आज सुबह अपने ट्रेक्टर ट्राली में भूसा भरकर यहां शहर ला रहा था तभी रास्ते में मैण्डू रोड स्थित गांव सोखना पर ट्रेक्टर ट्राली में एक अज्ञात टेंकर ने टक्कर मार दी जिससे ट्रेक्टर के परखच्चे उड गये और ट्राली पलट गई तथा चालक देवेन्द्र की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर थाना हाथरस गेट पुलिस पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया। टेंकर चालक गाडी सहित भाग जाने में सफल रहा।
दूसरी घटना कोतवाली सादाबाद क्षेत्र के राया रोड स्थित गांव एदलपुर पर घटी। गांव एदलपुर निवासी पूर्व शिक्षक करीब 70 वर्षीय सौदान सिंह पुत्र मिहीलाल आज सुबह अपनी स्कूटी पर सवार होकर कस्बा सादाबाद स्थित अपने धर्मकांटा पर जा रहे थे तभी एक वैगनआर कार ने उन्हें गांव के पास ही रौंद दिया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर ग्रामीणों की भीड लग गई और आक्रोशित लोगों ने जाम लगा दिया तथा सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जाम खुलवाया और शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा है। पुलिस ने कार को पकड लिया है।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।