हाथरस। दाना आट्र्स, बरेली के दल के द्वारा गीत एवं नाटक प्रभाग, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में सेठ फूलचन्द बागला (पीजी) कालेज की एनसीसी इकाई के समक्ष एक नाटिका प्रस्तुत की गई जिसका उद्देश्य बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के विचार को प्रसारित एवं प्रचारित करना था। दल के द्वारा बहुत की सुन्दर प्रस्तुति के माध्यम से विद्यार्थियों को संदेश दिया गया तथा एनसीसी के सभी केडेट्स ने यह प्रतिज्ञा की कि वे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के विचार को अपने गली-मौहल्ले एवं गाँव में यथाशक्ति प्रचारित एवं प्रसारित करेंगे। इस दल में ग्रुप लीडर के रूप में शीलेन्द्र कुमार, नन्दकिशोर, ललित, रति सक्सैना, सोनालिका, राजेश, निष्कर्ष एवं संतोष आदि ने भाग लिया। कार्यक्रम में प्राचार्य, मेजर राजकमल दीक्षित के अतिरिक्त 1/9 एनसीसी कम्पनी के सूवेदार दुर्गा बहादुर थापा, हवलदार रनवीर सिंह, भूदयाल सिंह, धर्मवीर सिंह एवं नरेन्द्र सिंह तथा एनसीसी के लगभग 150 विद्यार्थी आदि उपस्थित थे।
हाथरस- बागला महाविद्यालय में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ नाटक की प्रस्तुति की
hathras live
0
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।