Top News

हाथरस- जिला विकास समन्वय निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न, शासन की लाभकारी योजनाओं को गरीबों तक पहुॅचानें के लिये ठोस कदम उठायें अधिकारीः सांसद

हाथरस। जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सांसद राजेश कुमार दिवाकर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने भारत सरकार की जनकल्याणकारी, गरीबी उन्मूलन एवं रोजगारपरक योजनाओं से जरूरतमंद ग्रामीण लोगों को लाभांवित करने तथा गांवों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिये विभागीय योजनाओं को अमलीजामा पहनाने हेतु सभी अधिकारियों से ठोस कदम उठाने की अपेक्षा की।
शनिवार को विकास भवन में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में सांसद राजेश कुमार दिवाकर ने भारत सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी, गरीबी उन्मूलन व रोजगारपरक योजनाओं का लाभ गांवों के किसान, मजदूरों तथा जरूरतमंद लोगों को पहुंचाने के लिये सभी विभागीय अधिकारियों से स्पष्ट अपेक्षा की। उन्होंने कलक्ट्रेट जिला मुख्यालय पर मोबाईल और इंटरनेट की नेटवर्क की समस्या की चर्चा करते हुए कनैक्टिविटी में तत्काल सुधार लाने के लिये बीएसएनएल अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये।
सांसद ने जिले में सडकों की मरम्मत और निर्माण कार्यो में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिये पीडब्लूडी, पीएमजीएसवाई सहित अन्य सभी कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिये। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (सबके लिये आवास-शहरी) के अंर्तगत पात्र लोगों को लाभांवित करने के लिये कैम्प लगाकर व्यापक प्रचार-प्रसार करने के लिये पीओ डूडा को निर्देश दिये। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले के अधिक से अधिक गाॅवों को खुले में शौचमुक्त गाॅव घोषित कराने पर जोर दिया। श्री दिवाकर ने दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण ज्योति योजना के अंर्तगत काम में तेजी लाने के लिये विद्युत अभियंताओं को निर्देश दिये। उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के तहत कार्यकलापों की प्रगति की समीक्षा करते हुण् ग्रामीण लोगों को बेहतर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सुविधायें मुहैया कराने हेतु सीएमओ को समुचित निर्देश दिये। सांसद ने प्राईमरी विद्यालयों में छात्रों को पाठ्यपुस्तक और मध्यान्ह भोजन वितरण की स्थिति के बारे में पूॅछताछ कर मध्यान्ह भोजन वितरण न करने वाले दोषी प्रधानाघ्यापकों के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिये।
जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने रबी फसल उत्पादन कार्यक्रम के तहत जिले में नहरों के संचालन का रोस्टर तत्काल जारी कर जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराने के लिये अधिशासी अभियंता सिंचाई को निर्देश दिये और कहा कि जिले के सभी माईनरों की टेल तक पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाये ताकि काश्तकारों को रबी की फसल उत्पादन में कतई दिक्कत का सामना न करना पडे। डीएम ने मनरेगा योजनान्र्तगत मजदूरों के बकाया भुगतान और उपलब्ध बजट के बारे में जानकारी कर पर्याप्त बजट की डिमांड करने हेतु उपायुक्त मनरेगा को निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि कलक्ट्रेट मुख्यालय पर इंटरनेट नेटवर्क की समस्या की बजह से आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत वीडियो कान्फ्रेसिंग में दिक्कत आ रही है।
बैठक का संचालन करते हुए परियोजना निदेशक डीआरडीए चन्द्रशेखर शुक्ला ने मनरेगा, महात्मा गाॅधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारन्टी योजना, दीन दयाल अंत्योदस योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, डिजीटल भारत भू-अभिलंख आधुनिकीकरण कार्यक्रम, दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण ज्योति योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, सर्वशिक्षा अभियान, मिड-डे-मील, समेकित बाल विकास योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला आदि योजनाओं की कार्यप्रगति का ब्यौरा प्रस्तुत किया।
बैठक में समिति के नामित सदस्य विनोद चैधरी, ब्रजेश शुक्ला तथा जनप्रतिनिधि देवकीनन्दन कोरी, वीरेन्द्र सिंह राना, सुमंत किशोर आदि ने जनसमस्याओं के बारे में चर्चा करते हुए समाधान के बारे में विभागीय अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जावेद अख्तर जैदी, सीएमओ डा0 रामवीर सिंह, जिला विकास अधिकारी मंजू श्रीवास्तव, उपायुक्त मनरेगा धर्मेन्द्र यादवप्रभागीय वनाधिकारी मधुकर दयाल, सीवीओ डा0 देवेन्द्र शर्मा, डीपीआरओ जगदीशराम गौतम, उप निदेशक कृषि राम प्रताप, डीआईओएस जेके मलिक, बीएसए रेखा सुमन, समाज कल्याण अधिकारी एसपी सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी रामानन्द गुप्ता, सेवायोजन अधिकारी अशोक कुमार गुप्ता, पीओ डूडा अंजू, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी जितेन्द्र कुमार, डीएसओ सुरेन्द्र यादव सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने