हाथरस/सिकंदराराऊ। नगर के मौहल्ला नौरगांबाद पश्चिमी में प्राचीन ओमबाबा मंदिर पर सात नवम्बर से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जायेगा। जिसमें भगवताचार्य पं. सुभाष चन्द्र दीक्षित अपनी मधुर वाणी से ज्ञान की अमृत वर्षा करेंगे। राधाकृष्ण मंदिर बगिया बारहसैनी से प्रातः 10 बजे भव्य कलश यात्रा निकाल कर कथा का शुभारम्भ होगा।
उक्त जानकारी मंदिर के महंत श्रीराम कृष्ण दास त्यागी बाबा ने देते हुए नगर के समस्त श्रद्धालुओं से कथा में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने का आग्रह किया है।
उक्त जानकारी मंदिर के महंत श्रीराम कृष्ण दास त्यागी बाबा ने देते हुए नगर के समस्त श्रद्धालुओं से कथा में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने का आग्रह किया है।
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।