हाथरस। गुजरात से शहर में आये हजारों लीटर रिफाइण्ड आॅयल की कालाबाजारी की सूचना पर आज सेल्स टैक्स व खाद्य विभाग की टीम ने छापा मारकर टेंकर को पकडा है और टेंकर पर लाखों रूपये की टैक्स चोरी का मामला बताया जा रहा है तथा आॅयल मंगाने वाले लोग अभी गायब हैं।
बताया जाता है शहर की एक फर्म द्वारा गुजरात से एक टेंकर रिफाइण्ड आॅयल मंगाया था तथा टेंकर में 27 हजार लीटर रिफाइण्ड आॅयल बताया जाता है साथ ही यह भी बताया जाता है कि टेंकर व माल के नियमित की बजाय अनियमित कागजात थे। उक्त तेल टेंकर जिस फर्म के नाम से आया वह उसकी बजाय दूसरी फर्म पर खाली किया जा रहा था जिसकी भनक सेल्स टैक्स के असिटेंट कमिश्नर संजय शर्मा को लगी तो वह तत्काल खाद्य विभाग की टीम व कोतवाली पुलिस को लेकर पहुंच गये और टेंकर को अपने कब्जे में लेकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
सेल्स टैक्स असिटेंट कमिश्नर संजय शर्मा ने उक्त सम्बंध में बताया कि गुजरात से उक्त रिफाइण्ड आॅयल मंगाया है और जिस फर्म ने मंगाया उसकी बजाय दूसरी फर्म पर माल की सप्लाई हो रही थी। उन्होंने बताया कि माल के अनियमित पेपर हैं साथ ही टैक्स की चोरी भी है और टैक्स लाखों रूपये का भी हो सकता है। उन्होंने बताया कि उक्त आॅयल शहर की हरीबाबू राकेश कुमार फर्म द्वारा मंगाया गया था तथा अभी तक फर्म के लोग उनके पास नहीं आये हैं।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।