हाथरस/सिकन्दराराव। कस्बा वाजीदपुर में दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड सिकन्दराराव के जे. ई. और एसडीओ की मिलीभगत के चलते की जा रही लूटपाट से त्रस्त उपभोक्ताओं द्वारा भाजपा नेता विवेकशील राघव को घोर अनियमितता से भरे तथ्यों से अवगत कराते हुए एक ज्ञापन दिया गया। जिसमें बिलों में अनावश्यक की जा रही धांधली और उसे निपटाने के नाम पर मांगी जा रही चैथ का उल्लेख किया गया है।

विवेकशील राघव ने कहा कि जिन उपभोक्ताओं के बिल 1000 रूपये तक आने चाहिये थे उनके बिल बीस से 22 हजार के भेजे जा रहे हैं। इसे लेकर उपभोक्ताओं का मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है जो पूरी तरह गलत है। विद्युत विभाग के अधिकारियों को इस समस्या को गम्भीरता से लेना चाहिए और य अन्यथा उपभोक्तागण भीषण आंदोलन करेंगे तथा न्यायालय की शरण में जाने को बाध्य होंगे। ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से जॉनी राघव, सोनू गुप्ता, कांती प्रसाद, हाकिम सिंह, ओमप्रकाश सिंह, सुबोध कुमार, दलवीर सिंह, योगेन्द्र कुमार, भगवान सिंह, मिश्रीलाल, हुंडीलाल, हरप्रसाद, रामगोपाल गुप्ता, सत्यप्रकाश गुप्ता, रवेन्द्र गुप्ता, राकेश कुमार, महेन्द्रपाल सिंह, प्रेमवती, चन्द्रशेखर, अनुराधा गुप्ता, गंगादेवी, भगवानदास आदि थे।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।