Top News

हाथरस- नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों का चार दिवसीय प्रशिक्षण 7 से, लखनऊ से आयेगें मास्टर टेनर

हाथरस। जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने जिले में नव निर्वाचित ग्राम पंचायत प्रधान प्रतिनिधियों को उनके दायित्वों व शक्तियों से परिचित कराने तथा सरकार द्वारा क्रियान्यवित की जा रही विभिन्न योजनाओं से अवगत कराने के लिए विकास खण्ड स्तर पर चार दिवसीय अनावासीय प्रशिक्षण कराये जाने के लिये समस्त खण्ड विकास अधिकारियों एवं सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) को निर्देश दिए गये है।
जिलाधिकारी ने समस्त खण्ड विकास अधिकारियों एवं सहायक विकास अधिकारी(पंचायत) को जारी निर्देशों में कहा है कि चार दिवसीय प्रशिक्षण में आयोजित किए जाने वाले सत्रों में सभी विषयों, नियामक कार्यो, विकास/योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जायेगी, कार्यक्रम में विकास खण्ड के समस्त नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान प्रशिक्षणार्थी के रूप में आमंत्रित किए जायेंगे, साथ ही प्रशिक्षण के लिए रिसोर्स पर्सन को आमंत्रित किया जायेगा। प्रशिक्षण में सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष व क्षेत्र पंचायत प्रमुख आदि को भी अतिथियों के रूप में आमंत्रित किया जा सकता है। प्रशिक्षण में पंचायतीराज निदेशालय से प्राप्त प्रशिक्षण मड्यूल (प्रशिक्षण साहित्य), राइटिंग पैड, पैन आदि प्रशिक्षण सामग्री बैग में रखकर प्रशिक्षार्थियों को उपलब्ध करायी जायेगी।
प्रशिक्षणार्थियों के भोजन, रिसोर्स पर्सन (विशेषज्ञों का मानदेय), ग्रुप फोटो आदि विविध व्यय प्रकीर्ण व्यय, यात्राभत्ता, पीओएल, टेण्ट, फर्नीचर, स्केच पेन, टेप, चार्ट, मार्कर, ओएचपी, ट्रांसपैरेंसी पावर प्वाइंट प्रोजेक्टर आदि की व्यवस्था जनपद से उपलब्ध करायी जा रही धनराशि से विकास खण्ड स्तर पर सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) द्वारा की जायेगी।प्रशिक्षण कार्यक्रम के अन्तिम दिन (चतुर्थ दिन) प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र तथा निर्धारित दरों के अनुसार पाॅकेट एलाउन्स भी सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) द्वारा वितरित किया जायेगा।
जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी हाथरस को नोडल अधिकारी नामित किया है। जो जनपद के सभी विकास खण्डों में निर्धारित कार्यक्रम एवं समय सारिणी के अनुसार सभी विकास खण्डों में प्रशिक्षण की कार्यवाही का नियमित अनुश्रवण/निरीक्षण करते हुए समय-समय पर मुख्य विकास अधिकारी एवं डीएम को अवगत करायेंगे।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के फोटोग्राफ एवं सीडी, कार्यक्रम के समाप्ति के पश्चात् सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) द्वारा जिला पंचायत राज अधिकारी हाथरस के कार्यालय में उपलब्ध करायी जायेगी। जिसे जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा निदेशक पंचायतीराज, उ0प्र0 लखनऊ को भेजा जायेगा। प्रशिक्षण के पश्चात् प्रतिभागियों से संलग्न प्रारूप पर फीडबैक सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) द्वारा लिया जायेगा। यदि फीडबैक में कोई सुझाव दिये जाते है तो उन पर विचार करते हुए आगामी प्रशिक्षणों में उनका समावेश किया जायेगा।विकास खण्ड पर आयोजित किए जा रहे इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनपद के 50 प्रतिशत् विकास खण्डों का जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा, 25 प्रतिशत् विकास खण्डों का उप निदेशक पंचायत अलीगढ़ मण्डल अलीगढ़ द्वारा एवं समय-समय पर मुख्य विकास अधिकारी एवं अधोहस्ताक्षरी सहित सम्बन्धित उप जिलाधिकारी एवं पंचायतीराज निदेशालय के अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया जायेगा।
डीएम ने कहा है कि विकास खण्ड स्तर पर आयोजित किए जा रहे अनावासीय चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम को सुनिश्चित कराये जाने हेतु विकास खण्ड के सम्बन्धित सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) की पूर्ण जिम्मेदारी होगी तथा उपलब्ध करायी जा रही धनराशि का व्यय निर्धारित मदों पर ही व्यय किया जायेगा एवं व्यय का विवरण मय वाउचर के जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में उपलब्ध कराना होगा। विकास खण्डवार निर्धारित तिथियों में चार दिवसीय प्रशिक्षण 7 नवम्बर से 17 दिसम्बर तक पंचायतीराज प्रशिक्षण संस्थान लखनऊ से प्रशिक्षणप्राप्त मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रदान किया जायेगा।
  जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि वह अपने कुशल एवं प्रभावी नियन्त्रण में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नव निर्वाचित ग्राम पंचायत प्रधान प्रतिनिधियों का 04 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभावी, उद्देश्यपूर्ण एवं सार्थक रूप से सम्पन्न कराया जाना सुनिश्चित करें, ताकि नव निर्वाचित ग्राम पंचायत प्रधान प्रतिनिधियों को ग्राम पंचायतों में सौंपे गये अधिकारों एवं दायित्वों के निर्वहन में मार्गदर्शन मिल सके। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ब्लाक हाथरस हेतु 7 नवम्बर से 10 नवम्बर तक और 11 नवम्बर से 14 नवम्बर तक, ब्लाक मुरसान हेतु 15 नवम्बर से 18 नवम्बर तक और 19 नवम्बर से 23 नवम्बर तक,ब्लाक सासनी हेतु दिनांक 24 नवम्बर से 27 नवम्बर तक और 28 नवम्बर से 01 दिसम्बर तक, ब्लाक सिकन्दराराऊ हेतु 02 दिसम्बर से 05 दिसम्बर तक, ब्लाक हसायन हेतु 06 दिसम्बर से 09 दिसम्बर तक, ब्लाक सादाबाद हेतु 10 दिसम्बर से 13 दिसम्बर तक तथा ब्लाक सहपऊ हेतु दिनांक 14 दिसम्बर से 17 दिसम्बर तक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होंगे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने