हाथरस। बीती रात अलीगढ से आगरा लौटते वक्त अचानक सादाबाद कोतवाली का निरीक्षण करने पहुच गये आईजी आगरा जोन जिससे कोतवाली में पुलिसकर्मियों में हड़कम्प मच गया और तत्काल कोतवाली की सफाई कराई गई। आईजी जोन को पहुचते ही मौके पर तत्काल पुलिस कप्तान केशव कुमार चैधरी भी कोतवाली पहुच गये जिन्होने कोतवाली परिसर का बाराकी से निरीक्षण किया और मुशियों से एफआईआर की जानकारी की। एसपी केशव चैधरी व आईजी आगरा ने हवालात, खनडर गाड़ी, आवासों, इस्पेक्टर आफिस, सहित तमाम जगहों का निरीक्षण किया और कोतवाली प्रभारी महेश चन्द्र यादव से जानकारी की। आईजी ने कहा कि किसी भी कीमत पर अपराधियों को बख्शा नही जायेगा। जो भी कानून को बिगाड़ने की कोशिश करेगा उसकेे खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी।
हाथरस- अचानक सादाबाद कोतवाली का निरीक्षण करने पहुचे आईजी, पुलिस कर्मियों में मचा हड़कम्प
hathras live
0
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।