Top News

हाथरस- बहिनों ने धूमधाम के साथ मनाया भैयादूज पर्व, डग्गेमार वाहनों ने काटी चांदी, लोगों ने लिया बाइकों का साहारा

हाथरस। धनतेरस के साथ शुरू होने वाले पंच दिवसीय पर्व को लेकर लोगों में अच्छा खासा उत्साह रहा। गोवर्धन के बाद भैयादूज पर्व के लिए रोडवेज द्वारा विशेष इंतजाम किए गए। लेकिन गुरूवार को सारे इंतजाम ढाक के तीन पात नजर आए। जिले में जल्द पंहुचने के चलने अलग-अलग स्थानों पर सड़कों दुर्घटनों में घायल होने के साथ गंतव्य तक पंहुचने में काफी दिक्की का सामना करना पड़ा यात्री रोडवेज निगम को कोसने नजर आए।
हालाकि भैयादूज पर्व व रक्षाबंधन पर्व पर हर बहन की आंखें अपने भाई को तलाशती है। इसी आश के चलते सभी बहिनें अपने जल्दी मिलने की आशा में बेसबर नजर आती है। इन दोनों पर्व पर रोडवेज द्वारा प्रोत्साहान योजना का शुभारंभ किया जाता है। साथ ही चालक परिचालक के अवकाश को निरस्त कर दिया जाता है। मंगलवार को भैयादूज पर्व पर अच्छी खासी भीड़ देखी गई। रोडवेज की बसें बहुत कम नजर आई। अगर आई तो फुला-फुल जिसके चलने यात्रियों को खिड़कियों का साहरा लेकर बसों में अंन्दर प्रवेश करना पड़ा। साथ ही बसों को खचाखच भरी देखकर यात्रियों ने बसों चढने में कतराते नजर आए। इन सब लचर व्यवस्थाओं के चलते डग्गेमारों ने खूब चांदी काटी जिसके चलते यात्रियों को जान जोखिम में डालकर गंतव्य की दूरी तय करनी पड़ी। वही हाथरस सिटी स्टेशन से कासगंज मथुरा की ओर जाने वाली ट्रेंन में खचाखच भरी भीड़ नजर आई। वही जीआरपी पुलिस ने ट्रेंनों में वीडियों ग्राफी कराई गयी साथ ही चैकिंग की गई। शहर के सिटी स्टेशन पर दोपहर को लगभग एक बजे वाली कासगंज से मथुरा से कासगंज जाने वाली ट्रेंनों में बढती भीड़ को देखते हुए एचएमबीएस से यात्रियों के सामान व यात्रियों की चैकिंग की। साथ ही हर आने जाने वाले पर तीसरी नजर से निगरानी की गई। वही भैया दूज पर शहर के विभिन्न स्थानों पर मिठाई वालों के यहां जमकर खरीदारी हुई। और भैया दूज करने के लिये अपनी बाइकों का साहारा लेकर जल्दी जाने की लोगों को पड़ी। भैया दूज पर मिठाईयों की दुकानों पर सुबह से ही अच्छी खासी भीड़ देखने को मिला तो वही गोला, पान, कैला, सेव, आदि समानों के लिये बाजारों में भी भीड़ रही। 

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने