Top News

हाथरस/सिकंदराराऊ- शिशु शिक्षा मंदिर पेड वाले स्कूल में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजयी छात्रों को पुरस्कार वितरण

हाथरस/सिकंदराराऊ। स्वस्थ प्रतिस्पद्र्धा बच्चों को बेहतर परिणाम देने के लिए प्रेरित करती है। शिक्षाप्रद प्रतियोगिताओं के आयोजन से बच्चों का बौद्धिक विकास होता है। प्रतियोगिताऐं बच्चों में छिपी प्रतिभा निखारने का सबसे उत्तम साधन है। इतना ही नहीं इससे बच्चों को आगे बढने के लिए प्रोत्साहन मिलता है।
  उक्त बातें शिशु शिक्षा मंदिर पेड वाले स्कूल में आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजयी छात्रों को पुरस्कार वितरण समारोह को सम्बोधित करते हुए एमआई इंटर कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य सयैद वकील अहमद ने कहीं। कार्यक्रम का शुभारम्भ समाजसेवी जहीरूद्दीन पीरजादा एवं पूर्व सभासद चेतन शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया।
  प्रधानाचार्य नरेश चतुर्वेदी ने अतिथियों का माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। अध्यक्षता श्रीकृष्ण दीक्षित ने की तथा संचालन मित्रेश चतुर्वेदी ने किया।
   इस अवसर पर श्याम स्वरूप चतुर्वेदी, किशन स्वरूप चतुर्वेदी, देवेन्द्र दीक्षित शूल, सुरेश चन्द्र शर्मा, आर के सेंगर सभासद, बबलू सिसौदिया, धर्मेन्द्रशर्मा एडवोकेट, मेवाराम बघेल, लक्ष्मण स्वरूप शर्मा, सुरेन्द्र सिंह मास्टर, कयूम गांधी, कृष्ण कांत कौशिक, संतोष पुण्ढीर, विशाल चैहान, शरद शर्मा, दिनेश शर्मा, प्रतीक भारद्वाज, वीरेन्द्र पंकज, कृष्णकांत शर्मा, आदि थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने