Top News

हाथरस- राष्ट्रीय लोक अदालत 12 को

हाथरस। जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने बताया कि जनपद में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में 12 नवम्बर शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा।
 जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक लंबित वादों का निस्तारण सुनिश्चित कराने के संबंध में विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि आपसी सुलह-समझौता के आधार पर लंबित मुकदमों का निस्तारण राष्ट्रीय लोक अदालत में किया जायेगा।
 अपर जिलाधिकारी एवं नोडल अधिकारी अली हसन कर्नी ने वनाधिकारी, समस्त एसडीएम, तहसीलदार, सहायक महानिरीक्षक निबंधन, बन्दोबस्त अधिकारी, चकबन्दी अधिकारी, अधिशासी अभियंता विद्युत, जिला पूर्ति अधिकारी, वाणिज्य कर अधिकारी, बांट-माॅप अधिकारी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, मनोरंजनकर अधिकारी, नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी तथा सचिव मंडी परिषद से कहा है कि वे जनपद में 12 नवम्बर शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने विभागों से संबंधित लंबित प्रकरणों को निस्तारित कराकर प्रभावित लोगों को लाभांवित करें।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने