हाथरस। प्राचीन सिद्वपीठ महामाया चामुण्डा देवी मन्दिर रमनपुर में विश्व शान्ति हेतु व जनकल्याण के लिये विशाल शतचण्डी महायज्ञ कराया जा रहा है। यज्ञ में हागौरी की पूजा की गई महागौरी मईया के पूजन का महत्व आचार्य पं पंकज शास्त्री जी महाराज ने बड़े ही भार्मिक ढंग से वर्णन किया। आचार्य ने बताया कि महागौरी मईया का पूजन करने से समस्त अभीष्ट सिद्वियों की प्रप्ति होती है। एवं कूपर जटामामी, गूगल, लाल चन्दन व सफेद चन्दन, इत्र, पुष्प आदि चढाने से महामाई की शीघ्र प्रसन्न होती है। व रक्त पुष्प चढाने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। चामुण्डा पीठा धीश्वर नागा बाबा श्री पाताल गिरी महाराज ने कहा कि यह यज्ञ हाथरस नगर की समस्त जनता के सुख समृद्वि के लिये कराया जा रहा है। एवं नागा बाबा संगम गिरी महाराज ने कहा कि यज्ञ करने से वातावरण पवित्र रहता है। तथा यज्ञ के घूऐं से सभी दुभिक्षि व महामारी भी दूर हो जाती है। यज्ञ में विशेष रूप अन्य उपस्थित थे।
हाथरस- रमनपुर स्थित चामुण्डा देवी पर विशाल महायज्ञ का आयोजन, नगर की सुख समृद्वि के लिये कराया जा रहा है यज्ञ
hathras live
0
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।