Top News

हाथरस- राम नवमी आज, महामई की विशेष पूजा अर्चना आज, जगह-जगह होगी प्रसादी वितरित, देवी मन्दिरों पर भक्तों ने लगाई दंडौती

हाथरस। शारदीय नवरात्र के अब आठें को शहर के विभिन्न देवी के मन्दिरों पर सुबह से ही भक्तों ने मैया की पूजा अर्चन करने के लिये भीड़ रही और भक्तों ने देवी मैया के पूजा अर्चना करके आठें मनायी जहां घर घर कन्या लगुराओं को भोजन कराया और शहर के मन्दिर पर हलवा व चना का प्रसाद जगह जगह वितरित किया गया वही शारदीय नवरात्र पर सुबह से ही मन्दिरों पर अच्छी खासी भीड़ देवी मन्दिरों पर रही वही देवी मैया के मन्दिर फूल मालाओं से भव्य तरिके से सजाये गये और साथ ही बिजली की लाइटो से मन्दिर को जगमग कर दिया गया। शहर के बौहरे वाली देवी पर भक्तों की सुबह से लम्बी लम्बी कतारें लग गई और मैया के भक्तों ने कन्या लागुराओं को मन्दिर पर ही भोजन करायें और घर-घर देवी मैया के भजन गाये गये और रात तक देवी मैया के दर्शनों के लियें भक्तों की काफी भीड़ रही। वही देर शाम को भक्तों ने दंडौती लगाई साथ ही जगह-जगह प्रसादी वितरित का कार्यक्रम भी हुआ। आज शाम को बौहरे वाली देवी, रमनपुर वाली चामुण्डा देवी पर मैया के छप्पन भोग के दर्शन कराये जायेगें। साथ ही महाआरती भी मैया की जायेगी। बीती रात किला गेट स्थित पथवारी मैया के मन्दिर से शहर के भक्तों ने दंडौती लगाकर बौहरे वाली देवी पर जाकर दर्शन किये। तो वही विभिन्न जगहों से देवियों के डोला निकाले गये जहां भक्त देवी मैया के भजनों पर धूमते नजर आये।
--------------------------------------------------------------------शहर के प्रमुख मन्दिर ---------------------------------------------------------
मुरसन गेट स्थित बौहरे वाली देवी, रमनपुर वाली चामुण्डा देवी, चामड़ गेट चामुण्डा देवी, किला गेट पथवारी देवी, ढकपुरा स्थित हाथरसी मैया, बिसाना तारागढ वाली देवी, सासनी स्थित कंकाली देवी, तालाब स्थित मसानी मैया, राम मन्दिर वाली देवी आदि शहर के कौने कौने में विराजमान है। 

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने